Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

आयकर विभाग फिल्मी स्टाइल में रेड मार के करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की

1 min read

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में फ़िल्मी स्टाइल में रेड मारा। विभाग के करीब 260 अफसर और कर्मचारी शामिल हुए जो 120 से ज्यादा गाड़ियों में लोकेशन पर गए  अफ़सर और कर्मचारी बारातियो का रूप धारण करके शहर में एंट्री की। गाड़ियों पर शादी के स्टिकर चिपके थे जिसमे लिखा हुआ था- दुल्हनिया हम ले जाएंगे और यही कोड वर्ड भी था। महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों पर छापा मार  के करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की। रेड में 58 करोड़ नकद , 32 किलो सोने के आभूषण, 16 करोड़ रुपए के हीरे, मोती मिले हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने में करीब 13 घंटे लग गए। कुछ कर्मचारियों की कैश गिनते-गिनते तबीयत खराब हो गई।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, एसआरजे स्टील, कालिका स्टील, एक को-ऑपरेटिव बैंक, फाइनेंसर विमल राज बोरा, डीलर प्रदीप बोरा के फैक्ट्री, घर और दफ्तरों पर 1 से 7 अगस्त तक यह कार्रवाई की गई।

आयकर विभाग की द्वारा  इस रेड को बेहद गुप्त रखा गया था और सभी एहतियात बरता गया जिसे गुनहगारों को भनक तक नहीं लगा। जब्त किए गए नोटों को  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लोकल ब्रॉन्च में ले जाकर गिना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *